दूध जैसी गोरी मां का इतना काला बेटा रंगभेद का शिकार हुआ गोपी बहू का नन्हा लाडला महज 7 महीने के जॉय को सुनने पड़ रहे हैं दुनिया के ताने शक्ल सूरत और काले रंग को लेकर बनी बातें जॉय के लिए दर्द से फटा देवोलीना का कलेजा जी हां आपने बिल्कुल सही सुना देवोलीना और शाहनवाज के महज 7 महीने के बेटे को लेकर सोशल सोशल मीडिया पर बातें बनने लग गई।
पहले कपल की शादी और अब उनका लाडला सोशल मीडिया हेट का शिकार हो रहा है और इसके पीछे का कारण है जॉय का स्किन कलर। रुबीना दिलायक की बेटियों के बाद अब देवोलीना का बेटा भी रंगभेद का शिकार हो गया है। जहां एक ओर बेटे के 7 महीने की होने की खुशी में देवोलीना ने प्यार और इमोशनल पोस्ट लिखा था। वहीं अब गोपी बहू की खुशियों को ग्रहण लग गया। एक्ट्रेस की हालिया पोस्ट देखने के बाद से ही लोगों ने जॉय के स्किन कलर को लेकर बातें बनाना शुरू कर दिया।
बेटे को लेकर इंटरनेट पर हो रही चर्चाओं को देखोलीना का कलेजा दर्द से फट गया है। वहीं कुछ ने घटिया कमेंट भी किया जिसमें बच्चे की शक्ल सूरत को लेकर अभद्र बातें कही गई। देवोलीना ने भले ही इस ट्रोलिंग पर चुप्पी साधी है लेकिन उनके हिस्से का यह काम उनके फैंस ने ही कर दिया। देवोलीना के फैंस जॉय के रंग पर सवाल उठाने और भद्दे कमेंट करने वाले ऐसे लोगों को करारा जवाब दिया है। जी हां, देवोलीना के फैंस यूं तो अक्सर ही मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस का सहारा बनकर हर पल उनके साथ रहते हैं। तो वहीं इस बार भी फैंस ने ही ट्रोलर्स को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
कमेंट्स में ही लोगों ने ऐसे बकवास कमेंट करने वालों का मुंह बंद करते हुए कहा, लोग कितने चीप हैं और ऐसे इनोसेंट बच्चे के लिए इस तरह का घटिया कमेंट कर रहे हैं। क्या उसे यह सब समझ भी आता होगा? वहीं एक ओर जहां लोग जॉय को इतनी छोटी सी उम्र में ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार भी लुटाते नजर आए। एक्ट्रेस के फैंस ने भी कमेंट्स में प्यार की बरसात करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि देवोलीना जॉय को गोद में उठाकर जमकर पोज़ देती हुई नजर आ रही है।
इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जॉय का सेवंथ मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई से दूर कहीं सुंदर सी जगह मनाया जा रहा है। इन खास तस्वीरों को पोस्ट करते हुए और अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा अपने दिल को शरीर से बाहर लाने के 7 महीने पूरे हुए। मेरी नन्ही उंगलियों के मेरे दिल में लिपटने से लेकर आलिंगन से भरी रातों की नींद खराब करने तक हर पल सचमुच जादुई रहा। तुमने मेरी दुनिया को एक कोमल खूबसूरत बवाल में बदल दिया है। जिससे मैं कभी भागना नहीं चाहती। साथ-साथ बढ़ते रहो एक-एक हंसी, एक-एक आलिंगट, एक-एक मील का पत्थर।
तुम मेरे प्यारे मेरी सबसे बड़ी जर्नी हो। बता दें कि देवोलीना ने जब अपने ही जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी की तब से ही वह सोशल मीडिया ट्रोलिंग की शिकार हो रही हैं। दोनों के अलग-अलग धर्म होने की वजह से भी इंटरनेट पर खूब बातें बनी। हालांकि शादी के कुछ वक्त बाद से कपल ने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने पेरेंट्स को इस रिश्ते के लिए मनाया था। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों एक दूसरे के धर्म और संस्कृति का सम्मान करते हैं और एक दूसरे के त्योहारों को भी साथ मनाते हैं।
