बाहुबली- द एपिक’ ने ‘पुष्पा’, ‘जवान’ सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया

बाहुबली के रिलीज़ के 10 साल पूरे होने पर एसएस राजा मौली ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने बताया कि वह बाहुबली की एक और फिल्म लाने जा रहे हैं। मगर इसमें वह कोई नई कहानी नहीं कहेंगे बल्कि इसके पिछले दोनों पार्ट्स को जोड़कर एक लंबी फिल्म के रूप में रिलीज़ करेंगे। इस प्रोजेक्ट को बाहुबली द एपिक नाम दिया गया है।

वैसे तो इसकी रिलीज में अभी काफी वक्त है मगर बुक माय शो पर इसने जबरदस्त मचा दिया है। मात्र दो हफ्तों में इसका इंटरेस्ट मीटर 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। बाहुबली द एपिक सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाली फिल्म बन गई है। इंटरेस्ट मीटर एक ऐसा फीचर है जो बुक माय शो वेबसाइट और ऐप पर नजर आता है। यह बताता है कि आने वाली फिल्म शो या इवेंट में कितने लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। जब बहुत सारे लोग किसी मूवी या इवेंट को क्लिक करते हैं या चेक करते हैं, उस पर इंटरेस्टेड या रिमाइंड मी का बटन दबाते हैं, तो इंटरेस्ट मीटर ऊपर जाने लगता है। इससे पता चलता है उस फिल्म या शो को देखने के लिए लोगों में कितना उत्साह है।

फिल्म की हाइप बनाने के लिए अक्सर महीनों पहले ही फिल्म की बुक माय शो आईडी बना दी जाती है। ठीक ऐसा ही आईडी बॉलीवुड द एपिक की भी बन चुकी है। देखते ही देखते इसका इंटरेस्ट मीटर बढ़ने लगा। दो हफ्तों में ही इसने 1 लाख का आंकड़ा टच कर लिया।

किसी भी अन्य फिल्म की तुलना में इसने सबसे तेज गति से यह नंबर्स हासिल किए हैं। इसमें से 17,000 इंटरेस्ट तो पहले 24 घंटे में ही आ गए थे। ऐसा करके इसने वॉर 2, पुष्पा 2 और जवान जैसी मेगा विजिट फिल्मों को भी पीछे कर दिया है। जहां तक बाहुबली द एपिक की बात है, इसमें फिल्म के पहले दोनों पार्ट्स को मिला दिया जाएगा। खबर है कि इस तरह से यह लगभग 5 घंटे 27 मिनट की बन जाएगी।

हालांकि राजा मौली अभी इसके एडिटिंग पर काम कर रही हैं। इसलिए इसके टोटल रन टाइम पर कुछ कुछ भी ठोस नहीं कहा जा सकता। खास बात यह है कि इस फिल्म में कुछ ऐसे सीनंस भी शामिल किए जाएंगे जो पिछली दो फिल्मों में नहीं थे। बाकी जहां तक रिलीज की बात है यह 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघर में लाई जाएगी।

Leave a Comment