करिश्मा कपूर के Ex-पति संजय कपूर के संदिग्ध निधन पर उठे सवाल,मां रानी कपूर ने लेटर लिख जताया शक

क्या नेचुरल नहीं थी संजय कपूर का निधन? क्या बिजनेस वर्ल्ड की काली दुनिया ने ली अरबपति संजय कपूर की जान? कौन हड़पना चाहता है संजय कपूर का बिजनेस? किसने उठाया संजय कपूर के निधन का फायदा? क्या संजय कपूर की कंपनी में सब कुछ नहीं चल रहा है ठीक? सामने आई एक चिट्ठी और मच गया है हड़कंप।

जी हां, करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और दिवंगत बिजनेस टैकून संजय कपूर की मौत के डेढ़ महीने बाद सामने आई एक चिट्ठी ने खबरों की दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। इस चिट्ठी ने कई ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं कि बिजनेस वर्ल्ड से लेकर संजय और करिश्मा कपूर को जानने वाले लोग तक सन रह गए हैं। संजय की मौत पर सवाल खड़े हो गए हैं। उनकी कंपनी और बिजनेसमैन की वसीयत तक सवालों के घेरे में हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यह चिट्ठी किसी और ने नहीं बल्कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने लिखी है। जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज दावे किए हैं। जिसमें उन्होंने शक जताया है कि उनके बेटे संजय कपूर का निधन स्वाभाविक नहीं थी। रानी कपूर को शक है कि संजय की अचानक मौत के बाद उनकी कंपनी सोनाक स्टार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इन संदिग्ध परिस्थितियों ने उनके मन में संजय की वसीयत को लेकर भी कई आशंकाओं को जन्म दिया है।

दरअसल संजय कपूर की अचानक निधन के लगभग डेढ़ महीने बाद उनकी मां रानी कपूर ने अपनी कंपनी सोनाकॉन स्टार और भारतीय प्रतिभूतिय एवं विनिमय बोर्ड यानी सेबी को लिखित पत्र में संदिग्ध परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जो दिख रहा है उससे कहीं ज्यादा है। रानी कपूर ने सोना कॉम स्टार के शेयर धारिकों को लिखे एक पत्र में एनुअल जनरल मीटिंग पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह बैठक उनके बेटे संजय कपूर की अचानक और संदिग्ध मौत के बाद परिवार के लिए गहरे शोक के दौर में हो रही है। उन्होंने इस एजीएम को तत्काल रूप से स्थगित करने का अनुरोध किया है।

इस लेटर में रानी कपूर ने अपने बेटे संजय कपूर की मौत के बाद दबाव बनाने, दस्तावेजों के दुरुपयोग और पारिवारिक विरासत हड़पने के प्रयासों का आरोप भी लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या दस्तावेज नहीं मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शोक की इस नाजुक स्थिति में उनसे बिना किसी स्पष्टीकरण के कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। रानी कपूर ने अपने लेटर में लिखा है कि ऐसे दस्तावेजों की विषय वस्तु उन्हें कभी नहीं बताई गई।

उन्होंने दावा किया कि तब से उन्हें खातों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक से वंचित रखा गया है। रानी कपूर के वकील ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि रानी कपूर से बिना जानकारी के कुछ दस्तावेजों पर सिग्नेचर करवाए गए और कुछ चीजों के लिए दबाव भी डाला गया। इस समय बहुत कुछ सामने आ रहा है। वह मामले की गहराई तक जाना चाहती हैं और उन्हें अभी तक मौत का सही कारण पता नहीं चला है।

रानी कपूर के मुताबिक उन्हें संजय कपूर का निधन बिल्कुल भी स्वाभाविक नहीं लगता। जानकारी के लिए बता दें कि संजय कपूर का निधन बीते महीने 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेलने के दौरान हुआ था। कथित तौर पर संजय ने एक मधुमक्खी निगल ली थी जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मैदान में ही उनका निधन हो गया थी। संजय के निधन के लगभग एक हफ्ते बाद उनकी बॉडी दिल्ली लाया जा सका था। संजय के अंतिम संस्कार में उनकी एक्स बीवी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और किियान के साथ शामिल हुई थी।

Leave a Comment