मोहित सोरी डायरेक्टेड सयारा इन दिनों हर जगह छाई हुई है। फिल्म और उसके गाने भयंकर पसंद किए जा रहे हैं। इन सबके बीच मोहित पर कोरियन फिल्म के नकल करने के आरोप भी लगने शुरू हो गए हैं। सयारा का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने यह नोटिस किया है कि यह सीन कहीं देखा लगता है। तफ्तीश करने पर पता चला कि 2004 में आई कोरियन फिल्म अ मोमेंट टू रिमेंबर से उठाया हुआ है। अ मोमेंट टू रिमेंबर को कोरिया में कल्ट स्टेटस हासिल है। कई लोगों का मानना है कि सयारा इसी फिल्म की अनऑफिशियल रिमेक है क्योंकि दोनों फिल्मों का बुनियादी प्लॉट कमोबेस सेम है। दोनों ही फिल्मों में एक यंग कपल की कहानी बताई गई है जिनके रिश्ते के बीच अल्जाइमर दखल दे देता है।
दोनों ही कहानियों में प्रेमिकाओं को यह समस्या होती है। हालांकि दोनों की कहानी में जो बड़ा अंतर है वह यह है कि कोरियन फिल्म में लड़की शादी के बाद चीजें भूलने लगती हैं। जबकि सयारा में यह चीजें शादी से पहले ही शुरू हो जाती है। बावजूद इसके नायक उसी लड़की से शादी करता है जिसे कुछ पल बाद उसका नाम भी ना याद रहे। श्वेता श्रीवास्तव नाम की यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया इसमें दोनों फिल्मों के सीन साथ चल रहे हैं। संदर्भ यह है कि फिल्म की शुरुआत में लड़की का पूर्व प्रेमी उसे छोड़कर चला जाता है। बाद में वो दूसरे शख्स से प्रेम करने लगती है। तभी उसे मालूम पड़ता है कि उसे अल्जाइमर है। वो चीजें याद नहीं रख सकती।
यहां तक कि वह अपने प्रेमी को भी भूल जाती है। इसी बीच उसका एक्स वापस लौट आता है। हालांकि उसे लड़की के इस कंडीशन के बारे में नहीं पता। उसे लगता है कि वह वापस उसकी जिंदगी में आना चाहती है। वो इसका फायदा उठाने की कोशिश करता है। मगर ठीक उसी वक्त लड़की का करंट बॉयफ्रेंड वहां पहुंच जाता है और लड़की के एक्स की जमकर धुलाई करता है।
सयारा का सबसे इमोशनल और दिल चीर देने वाला मोमेंट यही है। लेकिन मोहित सूरी ने इसे भी अ मोमेंट टू रिमेंबर से कॉपी कर लिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब मोहित सूरी ने अपनी फिल्मों में ऐसा कुछ किया हो। इमरान हाशमी के साथ बनाई कल्ट क्लासिक फिल्म आवारापन भी 2005 में आई साउथ कोरियन फिल्म अ बिटर स्वीट लाइफ की कॉपी है। एक विलेन साल 2010 में आई आई सॉ द डेविल से प्रेरित है। जबकि मर्दर 2 की कहानी 2008 में आई चेजर से उठाई गई है।