पांडे परिवार में जल्द बजेगी शहनाई। अनन्या पांडे की भाभी बनेगी यह हसीना। रियल लाइफ में सयारा फिल्म एक्टर अहान है इस हसीना के दीवाने। वायरल पोस्ट ने खोला डेटिंग का राज। फिल्म सयारा से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर तहलका मचाने वाले एक्टर अहान पांडे खूब सुर्खियों में बने हुए हैं।
डेब्यू फिल्म सयारा में रोमांस से लेकर कमाल के एक्सप्रेशन तक ऑडियंस के दिलों में बसने वाले अहान चारों तरफ छाए हुए हैं। अनीत पड्डा संग ऑन स्क्रीन रोमांस कर लोगों को पुराने प्यार की याद दिलाने वाले अहान पांडे पहली फिल्म से ही स्टार बन गए हैं। और अब इसी बीच अहान पांडे की पर्सनल लाइफ भी खूब टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। जी हां, ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि 27 साल के टॉल हैंडसम आहान पांडे श्रुति चौहान को डेट कर रहे हैं। और नेशनल क्रश के साथ-साथ वायरल सेंसेशन बन चुके आहान पांडे की लव लाइफ का सच बाहर आते ही लोग शादी के कयास भी लगा रहे हैं।
इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक यह दावे किए जा रहे हैं कि जल्द ही अहान अपनी लेडी लव के साथ रिश्ता कंफर्म कर सकते हैं। दरअसल श्रुति चौहान ने जिस अंदाज में आहान पांडे की डेब्यू फिल्म सयारा का रिव्यु किया था उसे देखकर ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और रिश्ते में हैं। बता दें कि आहान पांडे की रमर गर्लफ्रेंड श्रुति चौहान ने अहान की डेब्यू फिल्म सयारा की पूरी कास्ट को बेस्ट विशेस देते हुए Instagram स्टोरी पोस्ट की थी।
साथ ही श्रुति चौहान ने अपने रमर बॉयफ्रेंड के लिए एक लविंग नोट भी लिखा था। जैसा कि आप इस वायरल पोस्ट में देख सकते हैं कि श्रुति ने अपने रियल लाइफ सयारा पार्टनर के लिए लिखा उस लड़के के लिए जिसने हमेशा से यह सपना देखा था। उस लड़के के लिए जिसने तब भी यकीन रखा जब किसी और को यकीन नहीं था। उसके लिए जिसने इस पल के लिए इतनी मेहनत की। आप यह मोमेंट सबसे ज्यादा डिर्व करते हो। यह स्टेज आपका है। आहान पांडे आई लव यू। मुझे आप पर गर्व है। मैं रो रही हूं। मैं चिल्ला रही हूं और बस यही दुआ कर रही हूं कि आपको इससे भी ज्यादा सक्सेस मिले। दुनिया अब आखिरकार यह जान लेगी और देख लेगी कि आप क्या कर सकते हो। तो सुना आपने अब आहान के लिए श्रुति के ये स्पेशल वर्ड सुनने के बाद लोगों का कहना है कि श्रुति और अहान एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं और डेट कर रहे हैं और डेटिंग रमर्स के वायरल होते ही लोगों ने श्रुति चौहान को पांडे परिवार की बहू तक बताना शुरू कर दिया है।
बहरहाल बात करें श्रुति चौहान के बारे में तो बता दें श्रुति बेहद ही ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। 28 साल की श्रुति एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर भी हैं। खूबसूरती और हॉटनेस के मामले में अनन्या पांडे को भी मात देने वाली श्रुति चौहान की एक से एक बढ़कर तस्वीरें उनके प्रोफाइल पर देखने को मिल रही हैं। इसी के साथ गौर करने वाली बात तो यह भी है कि अहान पांडे की रमर गर्लफ्रेंड श्रुति कई म्यूजिक एल्बम में भी अपना एक्टिंग का जादू दिखा चुकी हैं। जी हां, गौर करने वाली बात तो यह भी है कि श्रुति ने जुबेल नटियाल के साथ भी म्यूजिक वीडियो में काम किया है।
श्रुति के प्रोफाइल को बारीकी से खंगालने पर यह भी देखा जा सकता है कि देसी लुक के साथ-साथ वह बिगने लुक में भी पोज़ देती हुई काफी कमाल लग रही हैं और हर अटायर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दावे तो यह भी किए जा रहे हैं कि श्रुति जल्द ही बी टाउन की ड्रीम गर्ल अनन्या पांडे की भाभी बन सकती हैं। खैर बताते चले कि अभी तक आहान पांडे और श्रुति चौहान ने अपने वायरल डेटिंग रमर्स पर कोई भी ऑफिशियल रिएक्शन या स्टेटमेंट नहीं दिया है।
