गोकर्ण गुफा केस: रूसी महिला की बच्चियों के पिता ने खोला राज! |

कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में अपनी दो बेटियों के साथ मिली रूसी महिला नीना कुटीना के पूर्व पति इजराइली नागरिक ड्रोर गोल्डस्टीन सामने आ गए और उन्होंने बेटियों की कस्टडी की अब मांग की है। गोल्डस्टीन का कहना है कि वह बेटियों के पिता हैं और उन्हें हफ्ते में कुछ समय के लिए मिलना और उनकी देखभाल करना चाहते हैं।

उसे चिंता है कि अगर बेटियां रूस चली गई तो उनसे संपर्क बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा। आपको बता दें कि नीना कुटीना के पूर्व पति और बच्चियों के जो पिता हैं वो इजराइल का रहने वाला है। और इसीलिए जो बच्चियों का पिता है वह चाहता है कि वह बच्चियां भारत में ही रहें क्योंकि अगर वह रूस चली गई तो फिर मिलना मुश्किल हो जाएगा।

38 साल के ड्रो गोल्ड स्टीम ने बताया है कि वह लगभग 6 महीने गोवा में रहते हैं। उन्होंने बात करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह और कुटीना कुछ सालों से अलग रह रहे थे। कुछ महीने पहले कुटीना बेटियों को लेकर गोवा से चली गई। उसके बाद से उनका संपर्क टूट गया था। गोलिस्टीन ने बताया कि उन्होंने गोकर्ण के एक बीच पर कुटीना को ढूंढ लिया था। लेकिन कुटीना ने उन्हें बच्चों के साथ रहने नहीं दिया क्योंकि अब वह साथ नहीं है। गोल्डस्टीन के अनुसार उनकी मुलाकात कुटीना से 2017 के आसपास गोवा में हुई थी। अलग होने से पहले वह दोनों भारत और यूक्रेन के बीच यात्रा करते रहे थे। कोल्ड स्टीन ने बताया कि वह इस साल मार्च में भारत से चले गए थे। युद्ध के कारण वह पहले नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि जब यह खबर मैंने सुनी तो मैंने उनसे मिलने के लिए तुरंत बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बुक कराई।

गोल्डस्टीन का कहना है कि कुटीना अकेले ही बच्चों की परवरिश करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि कुटीना ने शुरुआत में ही मुझसे कहा था कि अगर मैं उसी घर में नहीं रहूंगा तो मुझे उनसे बिल्कुल भी संपर्क नहीं रखना चाहिए। कोल्ड स्टीवन ने बताया कुछ महीने पहले जब उनकी पत्नी और बच्चियां गोवा से चली गई थी तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन अब मैं जॉइंट कस्टडी के लिए प्रयास करना चाहता हूं। गोल्डस्टीन ने यह भी बताया कि जब कुटीना ने उनकी पहली बेटी को जन्म दिया था तब से वह उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें हर महीने पैसे देता हूं और फिर उनके साथ 6 महीने बिताने के लिए भारत आ जाता हूं क्योंकि बाकी 6 महीनों के लिए मेरे पास अन्य जिम्मेदारियां होती हैं। इसके अलावा वीजा भी सिर्फ 6 महीने का ही होता है।

तो अब बात आती है कि आखिर गोल्डस्टीन को कुटीना कहां मिली? तो गोल्डस्टीन ने बताया कि उनकी छोटी बेटी का जन्म भारत में हुआ था और कुटीना लगभग 5 सालों से यहां भारत में रह रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक मैं समझता हूं वो यानी अमा भारत की नागरिक है और उसे निर्वासित नहीं किया जाना चाहिए। कुटीना 11 जुलाई को अपनी बेटियों प्रेमा और अमा के साथ कुमता तालुकी रामतीर्थ पहाड़ियों में एक गुफा में मिली थी।

पुलिस को वह तब मिली जब वह भूस्खलन के बाद इलाके का निरीक्षण कर रहे थे और बेहद घना जंगल जिसकी गुफा में यह नीना कुटीना अपनी इन दो मासूम बच्चियों के साथ रह रही थी।

Leave a Comment