यह भारतीय महिला आपको याद है अमेरिका में शॉपलिफ्टिंग यानी दुकान से सामान चोरी करने के इल्जाम में अरेस्ट किया गया था। अब उनके वीजा वगैरह पर भी संकट आ गया है। भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी किया है। एंबेसी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है अमेरिका में चोरी करने से सिर्फ आपको कानूनी मुश्किलें ही नहीं पैदा होंगी बल्कि आपका वीजा भी रद्द हो सकता है।
साथ ही इस तरहकी घटना आपको भविष्य में अमेरिकी वीजा लेने के लिए अयोग्य बना सकता है। अमेरिका लॉ एंड ऑर्डर को बहुत महत्व देता है। हम सभी विदेशी नागरिकों से उम्मीद करते हैं कि वे वहां माने अमेरिका के सभी नियमों का पालन करें। यानी एंबेसी ने सीधे से महिला अनाया अबलानी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन एक नजीर सामने रख दी है कि ऐसा किया तो वीजा रद्द हो सकता है।
मामला क्या है बता दें कि वीडियो 1 मई की तारीख का है। जगह अमेरिका के राज्य एलनॉय में मौजूद टारगेट नाम का सुपर स्टोर। अनाया पर इल्जाम है कि वह इस स्टोर में दाखिल हुई।करीब 7 घंटे का समय बिताया और फिर $300 यानी $11617 का सामान अपने बैग में भर लिया। वह बिना पैसा दिए स्टोर से बाहर जाने का प्रयास करने लगी। इस पूरी गतिविधि के दौरान वह फोन पर व्यस्त रहने का नाटक करती हैं। लेकिन जिस समय वह स्टोर से जाने की कोशिश करती हैं, स्टोर के कर्मचारी उन्हें रोक लेते हैं। मौके पर इलनॉय स्टेट पुलिस आती है। उनके बॉडी कैंप फुटेज में वह वीडियो कैद होता है जो आपने देखा। वीडियो में दिखता है कि अनाया पहले पुलिस वाले से बहस करती है। फिर बार-बार सॉरी कहती हैं।
वह यह भी कहती हैं कि जितना भी सामानउन्होंने लिया है सबका पैसे देने को तैयार हैं। लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं मानती है और आखिर में उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है। ये सारे वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं।
लोग महिला पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल भारत में मौजूद उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ना ही यह पता चल सका है कि अमेरिका में अनाया के केस का क्या स्टेटस है। जानकारियां जैसे ही मिलती हैं,
