लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 160 यात्रियों को नीचे उतारा गया।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरने को तैयार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट iएक्स 193 तकनीकी खराबी के चलते अंतिम समय में रद्द करना पड़ा। फ्लाइट में 160 यात्री और आठ क्रू मेंबर्स समेत कुल 168 लोग सवार थे। इंजन स्टार्ट होते ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ का अंदेशा हुआ।

जिसके बाद उन्होंने उड़ान को असुरक्षित मानते हुए टेक ऑफ से इंकार कर दिया। पायलट ने इसकी सूचना तुरंत एयरलाइन अधिकारियों और एटीसी को दी।

लास्ट स्टेज पर फ्लाइट से उतरने को लेकर यात्रियों में खासा गुस्सा दिखा। 3 दिन पहले भी लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एयरइंडिया की फ्लाइट में टेक्निकल खामी आई थी। इस वजह से फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थी। Air इंडिया एक्सप्रेस की इंजीनियरिंग टीम तुरंत विमान तक पहुंची और गड़बड़ी को सुधारने में जुट गई। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद तकनीकी खामी को ठीक नहीं किया जा सका। इसके बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। घटना के बाद यात्रियों में काफी नाराजगी देखने को मिली। अचानक फ्लाइट से नीचे उतरने को कहा गया तो यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ से बहस भी की। हालांकि स्टाफ ने समझदारी से काम लेते हुए यात्रियों को समझाया और वैकल्पिक इंतजामों का भरोसा दिलाया।

एयरलाइन ने यात्रियों कोअकली उपलब्ध फ्लाइट से भेजने की बात कही। कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया। जबकि जो यात्री टिकट का रिफंड चाहते थे उनका फॉरेन रिफंड प्रोसेस किया गया। गौरतलब है कि 3 दिन पहले भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को उड़ान से पहले रद्द करना पड़ा था। उस फ्लाइट में भी टेक ऑफ से ठीक पहले कॉकपिट में तकनीकी खराबी पाई गई थी।

उस समय फ्लाइट में 150 यात्री सवार हो चुके थे और उन्हें भी अंतिम समय में फ्लाइट से नीचे उतारा गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्रियों के बीच एयरलाइन की विश्वसनीयता को लेकर कई बार सवाल उठने लगेहैं।

Leave a Comment