दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट ने मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की। सूत्रों के मुताबिक इस विमान का लैंडिंग सुबह 9:42 पर था। पायलट ने 9:25 पर ही अलार्म बजाया था जब उसका एक इंजन खराब हो गया।
घटना के कारण विमान को सुरक्षित तरीके से मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट ट्रैकर्स से पता चला कि इंडिगो की एक उड़ान ने रात करीब 8:00 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी जो लगभग आधे घंटे की देरी से उड़ान भरी थी और उसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। जहां वो रात करीब 9:52 पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।
सूत्र ने बताया कि एयरबेस A320 NEO से संचालित विमान में सवार लोगों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका। सूत्र ने बताया कि दिल्ली गोवा मार्ग पर चले इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई 6271 के पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। क्योंकि एक इंजन में खराबी के कारण इसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था।
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 66271 में दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का पता चला। प्रवक्ता ने कहा कि प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारी नागता के शेष यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। जबकि विमान का संचालन फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक जांच और रखरखाव किया गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को ही असुविधा के लिए हमें खेद है।
इंडिगो में ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है। इससे पहले एक अन्य घटना में दिल्ली से इंडिगो की एक उड़ान में सवार 173 यात्रियों को उस समय भयावह अनुभव का सामना करना पड़ा जब विमान पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद उड़ान भर गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात 9:00 बजे अस्थिर अप्रोच के कारण हुई। इंडिगो की उड़ान 6 ई 2482 रनवे पर उतरी लेकिन पायलट को एहसास हुआ कि विमान के पास धीमा होने के लिए पर्याप्त रनवे पर जगह नहीं है और उसने उड़ान भर ली। उन्होंने बताया कि कुछ देर आसमान में चक्कर लगाने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। उन्होंने बताया कि पटना हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन और यात्रियों की आवाजाही सुचारू रूप से हुई।
इससे पहले बुधवार दोपहर खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो और एयर इंडिया की दो-दो उड़ानों का मार्ग जयपुर और एयर इंडिया की एक उड़ान का मार्ग अमृतसर की ओर परिवर्तित किया गया।
एक्स पर दोपहर 1:44 पर एक पोस्ट में एयर इंडिया ने कहा कि तेज हवा और बारिश दिल्ली में उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है। इंडगो ने एक्स पर दोपहर 2:17 पर एक पोस्ट में कहा आज दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान है और हालांकि अभी हमारा संचालन निर्धारित समय पर है लेकिन बाद में मौसम संबंधी देरी की आशंका हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और यहां से प्रतिदिन लगभग 1300 उड़ानों का आवागमन होता है।
विमान का इंजन उड़ान के दौरान कई वजहों से ईंधन की आपूर्ति, बाधा, बर्फ जमने के कारण एयर फ्लो बंद होना, खराब मेंटेनेंस, पक्षियों के टकराव, ज्वालामुखी राख के कण, सेंसर की गड़बड़ी या इलेक्ट्रॉनिक फेलियर से फेल हो सकता है। फ्लाइट का इंजन फेल होता है तो विमान में झटके, आवाज कंपन महसूस होने लगती है और ऐसे में पायलट तत्काल सुरक्षा के लिए डायवर्ट या इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेते हैं। यह घटना ऐसे वक्त पर आई है जब हाल ही के महीनों में कई एयरलाइनों में तकनीकी कारणों से आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी है। इससे एक बार फिर भारतीय विमानन सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एयरलाइनों की जवाबदेही और तकनीकी निरीक्षण की प्रक्रिया पुनः विचार करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिस तरीके से इंडिगो की इस फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और इसके बाद अब असली वजह क्या निकल कर सामने आती है यह देखना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि जाहिर सी बात है कि इस विमान में सवार यात्रियों की जिंदगी और का सवाल था। तो ऐसे में एक बार फिर से विमानन कंपनियों को लेकर के सवाल उठ रहे हैं। अब देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार के तरफ से क्या कोई और ठोस कदम उठाया जाता है क्योंकि हालिया में ही एक एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में हादसा हो चुका है जिसके बाद यात्रियों की दर्दनाक मौत भी हुई थी।
