हैदराबाद के एक बंद पड़े घर में मिला पार्थिव देह, 10 साल पुराने नोकिया फोन से क्या राज़ खुले ?

हैदराबाद में सालों से बंद पड़े एक घर में मानव देह मिला है। जिस घर से यह कंकाल मिला, वो पिछले 5 सालों से बंद पड़ा था। पुलिस को इस कंकाल के पास से नोकिया का एक मोबाइल फोन भी मिला है। इसमें साल 2015 से आए 84 मिस कॉल दर्ज है। अब यह मिस कॉल किसके हैं? घर में कैसे आया? किसका है? और जांच में क्या पता चला? एक-एक करके सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं। इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला हबीब नगर थाना क्षेत्र के नाम मार्केट का है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार यानी 15 जुलाई की सुबह पास में खेल रहे एक बच्चे की गेंद इस मकान में चली गई। बच्चा जब गेंद को खोजने के लिए इस घर में घुसा तो तेज दुर्गंध आई। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। फिर बात पुलिस तक पहुंची। दोपहर करीब 12:00 बजे हबीब नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। जब मकान का दरवाजा खोला गया तो सभी हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि कंकाल इतना पुराना हो चुका था कि छूने भर से टूट रहा था। इस दौरान रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में एक देह फ्रिज के सामने फर्श पर पड़ा दिख रहा है। उसके करीब कुछ कुर्सियां भी हैं और कुछ बर्तन भी पड़े हुए हैं। घर के सभी सामानों पर काफी धूल जमा है। पुलिस जांच में यह पता चला है कि इंसान का नाम अमीर खान है। जिसकी उम्र करीब 55 से 60 बरस के बीच रही होगी। उनके भाई ने बताया कि अमीर की शादी नहीं हुई थी।

फिलहाल पुलिस ने उसके देह को जांच के लिए भेज दिया है। आसिफ नगर के एसीपी बी किशन कुमार ने जांच में पाया कि चारप सालों से बंद पड़े घर में मानक का देह तो मिला ही है। देह के पास नोकिया का एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसमें साल 2015 से 84 मिस कॉल पड़े हुए हैं। इसके अलावा देह के पास एक नोट भी देखने को मिला है। यह नोट यानी जो करेंसी का नोट है यह डीममनेटाइज करेंसी है।

मतलब वो नोट अब बंद हो चुका है। उसका लेनदेन में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पुलिस ने मौत का कारण और समय पता करने के लिए कंकाल को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि अमीर अकेले और एकांत में रहते थे।

इसलिए लंबे समय तक उनकी मौत का किसी को पता नहीं चला है। इस मामले में आगे जो भी अपडेट आएगा हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।

Leave a Comment