कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में हर फ्राइडे किसी की किस्मत बदलती है। इस फ्राइडे भी एक स्टार किड को फिल्म इंडस्ट्री में ल्च किया गया है जिसकी फिल्म रिलीज हो चुकी है और फिल्म की रिलीज के पहले दिन के कक्शंस यह बता चुके हैं कि यह स्टार स्टार कहलाने लायक है या फिर इन्हें भी यूं ही कहा जाए कि यह थोपे हुए स्टार किड है। जहां एक तरफ पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कहा जाता था कि भर-भर के यहां पर लोग एक्टर्स बनने आते हैं, वहीं आजकल तो बॉलीवुड इंडस्ट्री का हाल यह हो गया है कि हर फ्राइडे एक नया स्टार किड ड्रॉप किया जा रहा है इंडस्ट्री में। और अब लॉन्च हुई है संजय कपूर और महिब कपूर की बेटी शनाया कपूर।
शनाया कपूर को 2022 में करण जौहर बेधड़क से लॉन्च करने वाले थे। लेकिन अफसोस खुद करण जौहर की कंपनी इतने लॉसेस से गुजरी कि उन्होंने इस फिल्म को ही बंद कर दिया। फाइनली शनाया को दूसरी फिल्म मिली आंखों की गुस्ताखियां और इस फिल्म में उनके साथ काम किया है फाइनेस्ट एक्टर विक्रांत मेसी ने जिन्होंने 12वीं फेल जैसी फिल्म दी है और इस तरह की सक्सेस पाने के लिए विक्रांत मेसी को खुद को फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। अब क्योंकि शनाया कपूर फिल्म इंडस्ट्री से हैं। उनके कजिंस, उनके अंकल्स, सभी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं।
ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि शनाया कपूर स्क्रीन पर तो अच्छा परफॉर्म करेगी। शनाया कपूर की स्क्रीन पर लॉन्च होने से पहले उनकी मदर महिप कपूर ने ग्रूमिंग भी काफी की। यह शनाया के पुराने पिक्चर्स और अभी के पिक्चर्स देखकर पता चलता है। लेकिन क्या स्क्रीन पर एज एन एक्टर वो अपनी पहचान बना पाई यह हम नहीं यह ऑडियंस कह रही है कि शनाया कपूर भी उन्हीं स्टार किड्स में से एक है जो इंडस्ट्री में जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं।
शनाया कपूर को उनकी पहली फिल्म में एक्टिंग के लिए ट्रोल किया गया है और सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर से भड़के हैं कि फिल्म इंडस्ट्री को अब स्टार किड्स को लॉन्च करना बंद कर देना चाहिए। अगर वो स्टार किड रणबीर कपूर जैसी एक्टिंग नहीं कर सकते हैं तो फिर उन्हें स्क्रीन के सामने लाना ही नहीं चाहिए। ऑडियंस थक चुकी है थोपे हुए स्टार किड्स को देखकर। बात करें फिल्म आंखों की गुस्ताखियां की तो ये एक लव स्टोरी है।
अलग तरह की लव स्टोरी है और साथ में म्यूजिक थीम भी है। लेकिन ये फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है। 50 करोड़ के बजट से इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म को ग्रैंड लेवल पर रिलीज किया गया है। प्रीमियर रखा गया जहां पर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स आए और शनाया को बेस्ट विशेस करीना कपूर से लेकर करण जौहर तक ने दी है। लेकिन यह सारी बेस्ट विशेस भी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर गिरने से बचा नहीं पाई। फिल्म ने पहले दिन महज 35 लाख का कलेक्शन किया है। जो करण जौहर एक बार यह स्टेटमेंट देकर वायरल हो गए थे। जिन एक्टर्स के फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन 2 करोड़ भी नहीं होती है वो हमसे 20 करोड़ की फीस मांगते हैं। तो करण जौहर के उस स्टेटमेंट से तो शनाया कपूर की मार्केट वैल्यू कुछ बची ही नहीं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म फ्लॉप हो, चाहे हिट हो, शनाया कपूर ऑलरेडी करोड़ों रुपए कमा चुकी है। शनाया कपूर 18 से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट्स कर रही हैं। इसमें मेकअप है, ब्यूटी है, हेल्थ केयर है, क्लोथ्स है, पर्स है, व्हाट नॉट?
शनाया कपूर ऑलरेडी एक बड़ा चेहरा बन चुकी है। यह फिल्म फ्लॉप हो या हिट हो इससे शनाया को फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि ताज्जुब की बात यह है कि जो बात ऑडियंस कह रही है कि शनाया की एक्टिंग अच्छी नहीं है। सोशल मीडिया पर तो कई लोग यह भी कह रहे हैं कि शनाया कपूर का करियर उसी तरह से है जैसा करियर उनके पिता संजय कपूर का रहा। सोशल मीडिया पर लोग यह भी कह रहे हैं कि शनाया कपूर से ज्यादा एंटरटेनिंग तो उनकी मदर महिब कपूर ऑन स्क्रीन लगती है और उनकी इस फिल्म से अच्छी तो उनके पिता की सिर्फ तुम फिल्म ही है।
