शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से दो वीडियोस भेजी हैं। जिसमें शुभांशु ने दिखाया है कि भारत अंतरिक्ष से कैसा दिखता है। पहले आप भी देखें पहला वीडियो। शुभांशु शुक्ला ने यह वीडियो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगे एक कैमरे से रिकॉर्ड किया है। यह वीडियो तब का है जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भारत के शहर चेन्नई के ऊपर से गुजर रहा था।
वीडियो में आप भारत के पर्वत श्रृंखलाओं, हिमालय से लेकर अरावली तक का भव्य नजारा देख सकते हैं। जैसा अभी नासा ने बताया है कि 7 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक लगातार अंतरिक्ष स्टेशन भारत के ऊपर से गुजरने वाला है और शुभांशु शुक्ला भी उसी का फायदा उठाकर अलग-अलग नजारे अपने कैमरे में कैप्चर कर रहे हैं।
उन्होंने एक और वीडियो भेजा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन दिल्ली के आसमान के ऊपर से होता हुआ उड़ीसा से भारत के ऊपर से निकला है। यह वीडियो शुभांशु शुक्ला ने रिकॉर्ड किया है। आप भी देखें दूसरा वीडियो। ओम ओम ॐ ओम ओम ओमम ओमम्म साथ ही शुभांशु शुक्ला ने भारत के नीचे की तरफ से कुछ तस्वीरें भी क्लिक करे हैं जिसमें भारत और श्रीलंका नजर आ रहे हैं।
