1 किडनी और आंख पर चल रही जिंदगी, 39 की उम्र में हुए कई ट्रांसप्लांट, फिर भी है तगड़ा शरीर।

एक आंख और एक किडनी के भरोसे कट रही मशहूर एक्टर की जिंदगी। लगभग 6 फीट हाइट के एक्टर की है ट्रेजडी भरी जिंदगी। कई ट्रांसप्लांट के बाद भी सुपरस्टार का है टर्मिनेटर का शरीर।

तो यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म बाहुबली के विलेन भलाल देव उर्फ़ एक्टर राणा रघुपती के बारे में। लगभग 6 फीट हाइट, मोटी-मोटी आंखें, धाकर पर्सनालिटी और गजब की एक्टिंग स्किल से सबका दिल जीतने वाले एक्टर राणा दगुबती बचपन से ही हेल्थ इश्यूज से सफर कर रहे हैं।

प्रोफेशनल लाइफ में खूब नाम, फेम और शोहरत कमाने वाले राणा ने बाहुबली में विलेन बन लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी है। लेकिन सॉलिड पर्सनालिटी रखने वाले 39 साल के एक्टर के शरीर में कई ट्रांसप्लांट और सर्जरीज हो चुकी हैं। और इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद एक्टर राणा ने किया है। जिसे सुनने के बाद सभी के पैरों तले जमीन भी खिसक गई है। सबसे पहले आपको बता दें कि बाहुबली फेम एक्टर राणा दगुबाती इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स वेब सीरीज राणा नायडू को लेकर खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। और इसी सीरीज के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए हेल्थ इशज़ पर खुलकर बात की थी।

इसी दौरान राणा ने खुद को टर्मिनेटर बताया था जो कई बार टूट-फूट कर भी पहले से ज्यादा मजबूती से खड़ा होता है। एक्टर राणा रघुपती ने इस बात का जिक्र भी किया कि उनकी एक आंख काम नहीं करती है और उनके कई ट्रांसप्लांट भी हुए हैं।

अब 39 साल के तगड़े एक्टर का यह खुलासा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और लोग राणा के हेल्थ इश्यूज का सच जान एक्टर की चिंता भी कर रहे हैं। वेल, अपने हेल्थ इश्यूज और राइट आई से सही से ना देखने पर बात करते हुए एक्टर ने बताया, “अब तो मेरी यहां सालों से कॉमेडी बन गई है। मैं एक तरफ से देख नहीं सकता, लेकिन एक्शन सीन में यह और मजेदार हो जाता है। अगर मैंने लेंस नहीं पहने हैं और वहां बहुत धूल है तो मामला थोड़ा गड़बड़ हो जाता है। मैं लोगों से कहता हूं कि मैं लगभग टर्मिनेटर जैसा हूं। मेरी एक आंख है, एक किडनी है और कई चीजों का ट्रांसप्लांट हुआ है।

आपने टर्मिटर फिल्म देखी है? मैं भी लगभग उसी स्टेज पर पहुंच गया हूं दोस्तों। इतना ही नहीं आगे राणा ने एक और किस्सा शेयर किया और बताया कि जब वो सुपरस्टार अर्जुन रामपाल के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक्शन सीन के दौरान अर्जुन को राणा की आग को लेकर चिंता हो रही थी।

आगे एक्टर राणा ने बताया एक टेक के दौरान अर्जुन लगातार मुझे देख रहे थे और पूछ रहे थे कि क्या मैं रो रहा हूं। मैंने कहा नहीं भाई यह सिर्फ पानी है। आंख में थोड़ी दिक्कत है।

लेकिन वह बार-बार पूछते रहे कि मैं रो क्यों रहा हूं। तो सुना आपने एक आंख से ना देखने के बाद कई ट्रांसप्लांट और सर्जरी के बाद भी राणा एकदम फिट और कॉन्फिडेंट नजर आते हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Comment