अब नहीं नजर आयेंगे अरमान-पायल-कृतिका।

सोशल मीडिया की फेमस तगड़ी अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नी कृतिका और पायल ने व्लॉगिंग छोड़ने का फैसला किया है। अरमान ने खुद ब्लॉगिंग छोड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद अरमान और उनकी दोनों पत्नी कृतिका और पायल की मार्केट में चर्चा तेज हो गई है।

अरमान ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया है कि मलिक परिवार ब्लॉगिंग बंद कर रहा है। अरमान कृतिका और पायल के इस कदम से उनके करोड़ों फैंस के बीच हलचल मच गई है। अरमान ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बताया है कि अब वह अपने बच्चों की परवरिश पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। अभी उनका पूरा दिन ब्लॉगिंग में निकल जाता है जिसके चलते बच्चों पर कम ध्यान जाता है।

अरमान ने खुलासा किया कि अब वह और उनकी दोनों पत्नी कृतिका और पायल ने तय किया है कि वह सिर्फ एक यूट्यूब चैनल मलिक किड्स रखेंगे। इस पर ही अब वो वीडियोस डालेंगे।

अरमान ने कहा कि बच्चों के स्कूल शुरू हो गए हैं। अब उनके खानेपीने, सोने और परवरिश पर फोकस रहेगा। बच्चे कैसा कर रहे हैं, इसके बारे में अब न्यू वॉग्स में अपडेट मिलती रहेगी। अरमान, कृतिका और पायल के यूट्यूब पर कई चैनल्स हैं और हर चैनल्स पर यह फैमिली रोज वीडियो अपलोड करती है। पूरा दिन फैमिली वॉग शूट करती है।

अरमान ने दो शादियां रचाई हैं और दो पत्नियों की वजह से ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आज अरमान, कृतिका और पायल के करोड़ों फॉलोअर्स हैं। हर दिन करोड़ों लोग इनकी वीडियोस देखते हैं। अरमान के इस कदम से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

Leave a Comment