यह किसी गुंडे या बदमाश ने नहीं बल्कि एक पिता ने दी है। वो भी एक 12 साल के मासूम बच्चे को। तस्वीरें मुंबई से सटे अमरनाथ की हैं। जहां एक लिफ्ट के अंदर इंसानियत इस कदर शर्मसार हुई जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। आखिर एक 12 साल के बच्चे का गुनाह क्या था? गुनाह था सिर्फ लिफ्ट का एक बटन दबाना।
अब जरा ध्यान से देखिए इस सीसीटीवी फुटेज को। लिफ्ट में यह 12 साल का लड़का त्यागी पांडे अकेला है। लिफ्ट नौवीं मंजिल पर रुकती है। त्यागी बाहर देखता है। कोई नजर नहीं आता और वो लिफ्ट का दरवाजा बंद करने का बटन दबा देता है। एक आम सी बात जो हम और आप रोज करते हैं। लेकिन तभी एक शख्स लिफ्ट में घुसता है और इसके बाद जो होता है वो किसी भी सभ्य समाज के लिए एक कलंक है।
देखिए कैसे यह शख्स बच्चे पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसा रहा है। बच्चा जब अपना हाथ आगे कर खुद को बचाने की कोशिश करता है तो यह हैवान उसके हाथ पर दांत से काट लेता है। सोचिए उस बच्चे पर क्या गुजरी होगी। एक बंद लिफ्ट और सामने एक ऐसा शख्स जो खून का प्यासा लग रहा हो। यह खौफनाक मंजर सिर्फ मारपीट पर ही खत्म नहीं हुआ। अब सुनिए खुद उस बच्चे की जुबानी जिसके जहन में अब सिर्फ उस आदमी का खौफनाक चेहरा और उसकी धमकी गूंज रही है।
आपका नाम क्या है? त्यागी पांडे। क्या हुआ था उस दिन आपके साथ? मैं लिफ्ट से आ रहा था तो नाइंथ फ्लोर पे लिफ्ट रुकी तो कोई सामने था तो मैंने लिफ्ट को बंद किया। तो अंकल आए फिर मेरे को कुछ बोला नहीं। मेरे को मारना स्टार्ट कर दिया अंकल ने। मैं बोला अंकल क्यों मार रहे हो? क्यों मार रहे हो? तो अंकल ने मेरे को दाती काटा और बोल रहे तू बाहर मिल मैं तेरे को से मार दूंगा। लेकिन क्यों ऐसा बोल रहे थे? पता नहीं।
उनका उनका बेटा और आप दोस्त हो? हां। क्या उनका कुछ झगड़ा है? नहीं नहीं। कुछ गुस्सा था अंकल का आपको ऊपर? नहीं। कहां पर काटा आपको अंकल ने? हाथ पे। मैंने अंकल को धक्का दे दिया। एक 12 साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने लिफ्ट का दरवाजा बंद करने की कोशिश की।
आखिर यह कैसा गुस्सा है? यह कैसी मानसिकता है? और इस कहानी का सबसे हैरान करने वाला पहलू तो अब सामने आता है। यह हमलावर कोई अनजान शख्स नहीं है। यह शख्स पीड़ित बच्चे त्यागी के ही दोस्त का पिता है। जी हां, जिस बच्चे को इसने बेरहमी से मारा, उसका बेटा और त्यागी दोस्त है। त्यागी खुद हैरान है कि उसके दोस्त के पिता ने ऐसा क्यों किया?
इस घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब वह इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या हमारे समाज में सब्र और इंसानियत इतनी खत्म हो चुकी है? क्या एक छोटी सी बात पर हमारा गुस्सा हमें हैवान बना सकता है? यह सीसीटीवी फुटेज सिर्फ एक घटना नहीं है।
यह एक चेतावनी है। एक चेतावनी कि हमारे आसपास हमारे पड़ोस में छोटी-छोटी बातों पर बौखलाने वाले ऐसे लोग मौजूद हैं जो हमारे बच्चों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं।
