मोहम्मद शमी की पत्नी के इस पोस्ट ने क्यों मचाई खलबली ?

क्रिकेट की पिच पर अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को चौंकाने वाले मोहम्मद शमी अपनी निजी जिंदगी की पिच पर एक बार फिर सुर्खियों में है। शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद एक नए मोड़ पर आ गया है। कोलकाता हाईकोर्ट के एक बड़े फैसले के बाद हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसने सनसनी मचा दी है।

हसीन जहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रमी को टैग करते हुए एक रोमांटिक गाने के साथ वीडियो पोस्ट किया और लिखा आई लव यू सो मच जॉनी मिलेगी कहीं मेरी जैसी बीवी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए डोंट वरी माय लव मरते दम तक हम एक मजबूत रिश्ता निभाएंगे इंशाल्लाह बस डिसाइड आपको करना है कि वो मजबूत रिश्ता कैसा होगा।

अपने इस पोस्ट में हसीन के तेवर बेहद तीखे थे। उन्होंने श्रमी को खुला चैलेंज देते हुए लिखा कि 7 साल से हम लोग लीगल बैटल में इनवॉल्व हैं। क्या फायदा हुआ आपको? कैरेक्टरलेस ग्रीडी मीन माइंडेड होने के कारण अपना खुद का ही फैमिली बर्बाद कर दिया। कितने खरीदा आपने हमें मारने के लिए, बदनाम करने के लिए, परेशान करने के लिए, हर जगह से हराने के लिए। कुछ हासिल हुआ आपको? जो पैसे हरामखोरों को दिया वैश्यों पर लुटाया वो पैसे अगर अपनी बेटी के एजुकेशन, लाइफ और फ्यूचर के लिए खर्च किया होता तो मुझे अच्छी जिंदगी देते तो कितना अच्छा होता। गुनाह से भी बच जाते और हम एक इज्जत ही अच्छी जिंदगी जी सकते थे।

हसीन आगे लिखती है कि देखो अल्लाह ने मुझे कितनी हिम्मत, बर्दाश्त और सब्र दिया है। मैं स्टिल हक की लड़ाई में खड़ी हूं। आप पूरी दुनिया के क्रिमिनल्स का साथ ले लो फिर भी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगी। क्योंकि मेरा साथ सुप्रीम पावर अल्लाह का है। शुक्र अल्हम्दुलिल्लाह। आप मेल डोमिनेटेड सोसाइटी का फायदा उठाएं और खुश रहे कि अनसोशल लोग मुझे गलत कहते हैं। मैं कानून का सहारा लेकर हमारे सारे राइट्स लूंगी और खुश रहूंगी इंशा्लाह। अब आप ही सोचिए कौन सा सपोर्ट ज्यादा अच्छा है। सामाजिक या कानूनी।

लेकिन याद रखना जितना भी अनसोशल लोग आपको मोरल सपोर्ट दे रहे हैं वो आपकी गुनाहों पर सपोर्ट दे रहे हैं। जिस दिन आपका बुरा वक्त शुरू होगा यही लोग आपका जीना हराम कर देंगे। इंशा्लाह यकीन रखिए। आपको बता दें कि यह लड़ाई 2018 में तब शुरू हुई थी जब हसीन जहां ने श्रमी और उनके परिवार पर शारीरिक पीड़ा, दहेज, उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

हालांकि कोर्ट के हालिया फैसले पर हसीन ने पहले खुशी जताई थी और कहा था कि अब वह अपनी बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ा सकेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह रकम कम है क्योंकि उन्हें और उनकी बेटी को वैसी ही जिंदगी चाहिए जैसे शमी जी रहे हैं।

बहरहाल एक तरफ कोर्ट का फैसला दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर छिड़ी ये तीखी जंग हसीन जहान ने अपनी बात रख दी है। लेकिन इस पूरे मामले पर मोहम्मद शमी ने अब तक चुप्पी साध रखी है। अब देखना होगा कि शमी इन नए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या फिर नहीं और यह हाई प्रोफाइल कानूनी लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है।

Leave a Comment