शेफाली जरीवाला के लिये डॉग सिंबा ने निभाया बेटे का फर्ज़, बौखलाए पति पराग, बोले- लोग निर्दयी..!

शेफाली का निधन के बाद पेट डॉग ने निभाया बेटे का फर्ज। पराग ने सिंबा से करवाए निधन के बाद के रीति रिवाज। हार्टलेस लोगों के लिए पराग का करारा जवाब। वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस। आंखों में आए आंसू। मां की याद में तड़पा बेजुबान बेटा। अचानक बिगड़ी हालत। तो सिंबा की मौत की झूठी खबर पर बौखलाए पराग। शेफाली ज़रीवाला के इस दुनिया से चले जाने के बाद पिछले 10 दिन से एक्ट्रेस का परिवार दुख में डूबा हुआ है। इस गहरे सदमे को कोई चाहकर भी नहीं भुला पा रहा है। पराग को भी परी की याद हर पल सताने लगी है।

लेकिन शेफाली के जाने का पराग के साथ-साथ उनके बेटे से भी बढ़कर पेट डॉग सिंबा पर भी गहरा असर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सिंबा को लेकर खबरें आ रही थी। इन खबरों में दावा किया जा रहा था कि शेफाली के निधन के बाद सिंबा की भी हालत खराब है। कहा जा रहा था कि शेफाली के जाने के बाद सिंबा ने खाना पीना छोड़ दिया है और उसकी हालत बेहद खराब हो गई है। कुछ अफवाहएं तो ऐसी भी सामने आई थी कि सिंबा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

अब इसी को लेकर पराग ने सारी अफवाहओं को खारिज करते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने सिंबा और अपना एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि सिंबा की हालत अब कैसी है। यहां तक कि शेफाली के दोस्त पारस छाबड़ा ने भी इन झूठी खबरों पर फुल स्टॉप लगाते हुए लोगों की जमकर क्लास लगाई है। इस वीडियो में पराग शेफाली की याद में अपने पेट डॉग सिंबा के साथ मिलकर सड़कों पर खाना बांटते दिखाई दे रहे हैं।

एक बूढ़ी औरत पराग और सिंबा को आशीर्वाद देती हुई भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पराग ने अपने चाहने वालों को बताया कि उनका डॉग सिंबा अपनी मां के अचानक चले जाने के बाद हर हिंदू रीति-रिवाज का हिस्सा बन रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सबका यही कहना है कि इस मासूम जानवर ने वह फर्ज अदा किया है जो कोई शायद असल बेटा ही कर पाता। इस वीडियो को शेयर करते हुए पराग ने कैप्शन में लिखा कि सिंभा बहुत खुश है। वो अपनी मां के लिए बेटे द्वारा की जाने वाली सभी रस्मों में हिस्सा ले रहा है।

यह वीडियो उन लोगों के लिए है जो हमारे बच्चे सिंबा के लिए सच में परेशान थे। क्योंकि कुछ निर्दय लोग हमारे बच्चे सिंबा की हेल्थ को लेकर झूठी खबरें फैला रहे थे। जिससे झूठे, लाइक और व्यू हासिल कर सके। मैं उन सभी लोगों को थैंक यू कहना चाहता हूं जो सच में हमारे सिंबा को लेकर परेशान थे। भगवान आप सभी लोगों का भला करें।

बता दें कि बीते दिनों पराग का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें शेफाली के निधन के कुछ घंटों बाद ही एक्टर अपने पेट डॉग सिंबा को मॉर्निंग वॉक पर ले जाते हुए दिखाई दिए थे। इस वीडियो के चलते एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। कहा जा रहा था कि पराग को शेफाली के निधन का बिल्कुल भी दुख नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने पेट डॉग को घुमाना ही याद रहा।

हालांकि इस वायरल वीडियो और ट्रोलिंग पर शेफाली के दोस्त और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने ट्रॉलर्स को जमकर लताड़ा था। पारस ने कहा था कि शेफाली और पराग सिंभा को बहुत प्यार करते थे। तीन लोग एक साथ रहते थे और अब एक अचानक चला गया।

ऐसे में पराग की स्थिति समझी जा सकती है। सिंभा अब बूढ़ा हो चुका है और उसे ठीक से दिखाई भी नहीं देता। इसलिए पराग की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

पराग त्यागी और शेफाली फेमस कपल में से एक माने जाते थे। दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता था। लेकिन अब वो जोड़ी टूट गई है। वहीं कांटा लगा गर्ल के जाने के बाद पराग खुद को संभाले नहीं संभाल पा रहे हैं। अपने आप को इस मुश्किल वक्त में मजबूत रखने के लिए वह पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पराग का दिल टूट कर टुकड़ों में बिखर चुका है। जिसे जोड़ने में अब काफी वक्त लगेगा।

Leave a Comment