साल 2025 में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट सामने आ गई है। हर साल की तरह इस साल भी भारत का नाम इस लिस्ट में शुमार है। FबS ने जुलाई 2025 महीने के लिए दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट जारी कर दी है। देश के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की रेस में एक बार फिर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बाजी मार ली है।
उनकी कुल संपत्ति अब करीब 116 बिलियन डॉलर यानी लगभग 9.5 लाख करोड़ पहुंच गई है। जिससे वह ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। तो वहीं मुकेश अंबानी के बाद दूसरे स्थान पर गौतम अडानी का नाम सामने आया है। जिनकी संपत्ति करीब 84 बिलियन आंकी गई है।
अडानी ग्रुप के फैले हुए कारोबार खासकर ऊर्जा, बंदरगाह और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के कारण ही उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति आंका गया है। हालांकि पिछले कुछ सालों में कुछ विवादों और बाजार के उतार-चढ़ाव के चलते उनकी रैंकिंग में बदलाव आया था। मगर वो अब भी टॉप टू में बने हुए हैं। देश के टॉप 10 अमीरों की जारी हुई इस लिस्ट पर देखें तो तीसरे नंबर पर आई टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और एचसीएल टेक के संस्थापक शिवनादर जिनकी संपत्ति लगभग 36.9 बिलियन है। तो वहीं देश के टॉप 10 अमीरों की सूची में शामिल अन्य नामों में दिलीप सांगवी पांचवें नंबर पर है। तो वहीं भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल चौथे नंबर पर है। जिनकी संपत्ति 33.5 बिलियन तक पहुंच चुकी है।
इसके अलावा इस सूची में शामिल अन्य नामों में दिलीप सांगवी पांचवें नंबर पर हैं। सीरस पुनेवाला छठे नंबर पर, कुमार बिरला सातवें नंबर पर, लक्ष्मी मित्तल आठवें नंबर पर, राधाकिशन दमानी नौवें नंबर पर और कुशाल पाल सिंह 10वें नंबर पर है। इस सूची में सावित्री जिंदल का नाम एकमात्र भारतीय महिला अरबपति के रूप में नामित है। उनके परिवार का नेतृत्व चौथे स्थान पर है। 37.3 बिलियन यानी ₹318,915 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ परिवार की संपत्ति ओपी जिंदल समूह से आती है जो इस्पात और बिजली क्षेत्रों में एक प्रमुख खिलाड़ी हैं।
वहीं इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है जो इस साल की शुरुआत में शामिल नहीं था। वो हैं प्रॉपर्टी बैरन कुशलपाल सिंह। वह डीएलएफ के एमिरेट्स चेयरमैन हैं जो बाजार पूंजीकरण के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड रियलस्टेट कंपनी है। वह पांच दशकों से इस समूह का नेतृत्व कर रहे हैं।
1961 में उनके ससुर ने इसकी शुरुआत की थी। फोब्स की रिपोर्ट के अनुसार देश में मौजूदा वक्त में 205 अरबपति है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। पिछले साल भारत में 200 अरबपति थे। इन अरबपतियों की सामूहिक कुल संपत्ति अब तक 941 बिलियन है जो पिछले साल 954 बिलियन से कम है।