दीपिका पादुकोण का नाम हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। अब तक कई सारे हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को यह मौका मिल चुका है। 2500 से ज्यादा सेलिब्रिटीज का लॉस एंजेलिस में स्थित इस स्ट्रीट पर नाम है। ए इन सेलिब्रिटीज के नाम का सितारा लगता है। उसके ऊपर इनका नाम रखा जाता है।
सेलिब्रिटीज के फैंस के बीच यह जगह काफी पॉपुलर है। लेकिन दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में शामिल होने पर यह चर्चा शुरू हो गई कि फिल्म इंडस्ट्री में कई महान एक्टर्स हैं, लिविंग लेजेंड्स हैं। उनके नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं हुए और दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में शामिल कैसे हो गया? हम सब जानते हैं कि अमिताभ बच्चन इतने शानदार एक्टर हैं।
आज की जनरेशन के भी काफी बड़े एक्टर्स हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान इन जैसे एक्टर्स का नाम इस लिस्ट में शामिल क्यों नहीं हुआ? और दीपिका पादुकोण का नाम क्यों शामिल किया गया?
चलिए जिन एक्टर्स ने हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया अगर उनके ही नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं तो ऐसे में दीपिका पादुकोण ने तो ट्रिपल एक्स फिल्म में सिर्फ कुछ सेकंड्स का रोल किया था। इतना सा रोल करके वो इतनी बड़ी उपाधि हासिल कैसे कर सकती है? जहां एक तरफ लोग यही सवाल पूछ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब यह भी चीज सामने आई है कि दीपिका को यह सम्मान तो मिल गया है। लेकिन इस सम्मान के लिए दीपिका को एक मोटी कीमत चुकानी होगी। ₹80 लाख स्पॉन्सरशिप फीस के रूप में उन्हें भरने होंगे ताकि जो उनके नाम का सितारा लगेगा उसको इंस्टॉल किया जा सके और उसे लाइफटाइम मेंटेन किया जा सके।
इसके अलावा एक और फीस है $50 की। यह फीस दीपिका पादुकोण को भरनी पड़ेगी। यह फ़स एप्लीकेशन फ़ीस के रूप में स्टार्स से ली जाती है। ऐसे में अब यह सम्मान वाकई में कितना बड़ा सम्मान है। यह लोगों को समझ नहीं आ रहा है और यह भी लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि दीपिका पादुकोण को किस बेसिस पर यह सम्मान दिया गया है। दीपिका की टक्कर में आज आलिया भट्ट भी उतना ही काम कर रही है।
आलिया ने भी हॉलीवुड फिल्म में काम किया है। वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो प्रियंका चोपड़ा तो अच्छा खासा करियर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बना चुकी है और अब वह हॉलीवुड में भी बहुत शानदार तरीके से काम कर रही है। तो ऐसे में किस बेसिस पर दीपिका पादुकोण को इस अवार्ड के लिए चुना गया है।
खैर दीपिका के फैंस तो इस खबर से ही बहुत खुश हैं और दीपिका ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए ग्रेटट्यूड लिखा अपने और दीपिका ने और दीपिका ने भी इस खबर पर रिएक्ट किया। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने आभार जताया।