बॉलीवुड एक्ट्रेस की बेरहमी से हत्या। रामायण की वो एक्ट्रेस जिसकी हुई दर्दनाक निधन। बांधा और फिर गले पर की आवाज। सुनकर कांप गई थी हर किसी की रूह। दरवाजा खटखटाते रहे रिश्तेदार नहीं मिला कोई भी जवाब। आज तक सदमे में हैं एक्ट्रेस के पति और बच्चे। माया नगरी मुंबई में एक्टर बनने का सपना लिए रोज लाखों लोग आते हैं। कुछ को शोहरत नसीब होती है तो कुछ को बस स्ट्रगल। तो वहीं एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी कीमती जिंदगी ही खो दी। और वो भी इस तरह जो कभी कोई सोच भी नहीं सकता था।
हम बात कर रहे हैं रामायण में माता सीता की मां महारानी सुनैना का किरदार निभाने वाली उर्मिला भट्ट की। उनकी हत्या उन्हीं के घर में हुई थी। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। और रिपोर्ट्स की मानें तो उर्मिला भट्ट की गु्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्मी सितारों की लाइफ इतनी हसीन नहीं होती जितना दिखती है। कई लोगों को फेम रास नहीं आता। ऐसा ही कुछ हुआ था रामानंद सागर की रामायण फेम उर्मिला भट्ट के साथ जिन्हें बेरहमी से खत्म कर दिया गया। उर्मिला ने रामायण में माता सीता की मां सुनैना का किरदार निभाया था। जिस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था और यही बात उनकी जान पर आ गई। बता दें एक्ट्रेस उर्मिला की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी खूब अच्छी चल रही थी।
उनकी शादी गुजराती थिएटर जगत में मशहूर मकरंद भट्ट से हुई थी। दोनों एक बेटी और दो बेटों के माता-पिता बने थे। सब कुछ अच्छा ही चल रहा था लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने सब कुछ खत्म कर दिया। बात 22 फरवरी 1997 की है। उर्मिला अपने घर पर अकेली थी। तभी कुछ गुंडे उनके घर में घुस आए और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्मिला के दामाद उनके घर आए थे और उन्होंने काफी देर तक दरवाजे की घंटी बजाई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।
उर्मिला के पड़ोसी ने उन्हें बताया कि सुबह उनके घर में काम करने वाली भी आई थी और तब भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उर्मिला के दामाद ने अपनी पत्नी यानी कि उर्मिला की बेटी को इस बात की सूचना दी। वो किसी तरह घर के अंदर घुसे और वहां उर्मिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुंडों ने उर्मिला के घर से सारा कीमती सामान और जेवर लूट लिए थे। उर्मिला के शरीर को बांधा गया था और धारदार उनके गले पर वार कर दिया गया था। सोचने वाली बात यह है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। खूब छानबीन हुई। कई लोगों से पूछताछ की गई लेकिन उर्मिला के गुनहगार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया। आज भी उर्मिला का निधन एक रहस्य ही है। वहीं आपको एक्ट्रेस उर्मिला के बारे में थोड़ा और बता देते हैं। उनका जन्म देहरादून में हुआ था और वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई की थी।