39 के एक्टर की अचानक चली गई जान, 4 महीने प्रेगनेंट बीवी को छोड़ गए अकेला। शादी के 2 साल में चल बसे।

39 साल के फेमस एक्टर का दिल के दौरे के चलते निधन। शादी के महज 2 साल में हुआ निधन। 4 महीने की प्रेग्नेंट बीवी को अकेला छोड़ गया सुपरस्टार। रोती बिलखती रह गई एक्टर की बीवी। लोगों के तानों से हंसना भूल गई थी एक्ट्रेस वाइफ। आज तक नहीं की दूसरी शादी। अकेले कर रही हैं बेटे की देखभाल।

जून का महीना चल रहा है। यह वही महीना है जिसमें 5 साल पहले कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक टैलेंटेड स्टार खो दिया था। एक सुपरस्टार। यह महीना उनके फैंस के लिए तो निराशाजनक है ही, लेकिन उनकी पत्नी के लिए एक अत्यंत दुखदाई महीना है। हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार और कन्नड़ फिल्म एक्टर चिरंजीवी सरजा की जिन्होंने महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 साल उनकी शादी को हुए थे जब यह हादसा हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी मेघना राज जो खुद एक एक्ट्रेस हैं, वह 4 महीने प्रेग्नेंट थी।

मेघना के बच्चे ने अपने पिता का चेहरा तक नहीं देखा। एक मां के लिए इससे ज्यादा दुखद और क्या हो सकता है? 7 जून 2020 को साउथ एक्टर चिरंजीवी इस दुनिया को अलविदा कहते। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। अपने पीछे वो अपनी पत्नी और अजन्मा बच्चा छोड़ गए थे। 4 महीने प्रेग्नेंट थी उनकी वाइफ जब उनकी निधन हुआ। बच्चे का अपने पिता को देखना तक नसीब नहीं हुआ।

चिरंजीवी के जाने के बाद उनकी पत्नी मेघना राज को सब कुछ अकेले ही संभालना पड़ा। वो अपने 4 साल के बेटे की परवरिश खुद कर रही हैं। यहां तक कि लोगों की बुरी भली बातें भी सहन कर रही हैं। बता दें साउथ एक्ट्रेस मेघना राज ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा से अप्रैल 2018 में शादी की थी। मेघना और चिरंजीवी ने शादी से पहले 10 साल एक दूसरे को डेट किया था। उसके बाद सोच समझकर शादी का फैसला लिया। वो दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट थे। लेकिन इसी बात को शायद किसी की नजर लग गई थी। शादी के 2 साल बाद ही चिरंजीवी सरजा चल बसे।

39 साल की चिरंजीवी का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। उस दौरान मेघना प्रेग्नेंट थी। पति के जाने के बाद सभी मुश्किलों का मेघना को अकेली ही सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में मेघना ने बताया कि कैसे उन दिनों वो अकेली रोती रहती। मुश्किल दौर को याद कर मेघना ने बताया कि लोगों के जजमेंट से डील करना कितना खतरनाक था। उन्हें अलग-अलग लोग अलग-अलग तरह के सशंस देते थे। मेघना ने कहा कि वह हंसना तो जैसे भूल ही गई थी क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो लोग उन्हें जज करने लगेंगे। लोग बातें बनाते कि कैसे यह अपने पति के जाने के बाद इतना खुश है। उन्होंने लोगों के मीन कमेंट्स का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लोग कैसे उनसे बार-बार पूछते थे कि कब मैं इस दुख से उभर पाऊंगी। मेघना ने कहा बहुत लोग थे जो आकर मुझसे कहते थे कि मुझे नहीं लगता कि बाकी किसी को चिरंजीवी के जाने का इतना फर्क पड़ा है। मुझे लगता है आपको कैसे पता चलेगा क्योंकि हर कोई आपकी तरह रिएक्ट नहीं करेगा। आपके स्टैंडर्ड पर गिर कर नहीं बोलेगा।

ऐसा कई बार हुआ है कि मैं जोर से हंसना चाहती थी लेकिन हंस नहीं पाई क्योंकि मैं डर जाती थी। मैं डर जाती थी कि लोग क्या सोचेंगे। लोग मुझे जज करेंगे कि मैं इतनी तेज हंस रही हूं। वो मुझसे पूछेंगे कि हो गया तुम्हारा दुख खत्म। अब तुम ठीक हो, शांत हो। आप सोच सकते हो मैं सच में डर गई थी। आपको बता दें चिरंजीवी सरजा के जाने के बाद उनकी पत्नी मेघना राज ने साल 2020 अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था। मेघना राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटे के नाम की घोषणा कर बताया था कि उन्होंने बेटे का नाम रेयान राज सरजा रखा।

Leave a Comment