शादी से पहले ससुराल पहुंचे रिंकू सिंह,जमाई पर सासू मां ने लुटाया प्यार,शर्माती दिखीं प्रिया सरोज।

शादी से पहले ससुराल पहुंचे रिंकू सिंह। जमाई का सासू मां ने किया ग्रैंड वेलकम। शर्म से लाल हुई प्रिया सरोज। क्रिकेटर जीजा के साथ सालियों ने भी की खूब मस्ती। क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी लेडी लव प्रिया सरोज संग सगाई कर अपने सिंगल स्टेटस को अपडेट करने वाले क्रिकेटर अब सात जन्मों के लिए प्यार के रिश्ते में बंध गए हैं। 8 जून को प्रिया सरोज संग सगाई के बंधन में बंधे क्रिकेटर रिंकू सिंह की कुछ तस्वीरें और वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसमें शादी से पहले ही क्रिकेटर रिंकू अपने ससुराल पहुंचते हुए नजर आए हैं। और जमाई राजा रिंकू की सासू मां प्यार से उनकी आरती उतारती भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शुभ विवाह से पहले ही ससुराल में कदम रखने वाले रिंकू सिंह सबसे पहले दहलीज पर ही सासू मां के पैर छूते हैं और फिर क्रिकेटर रिंकू सिंह की मदद इन लॉ जमाई राजा की आरती उतारती भी और उन्हें तिलक लगाते हुए भी नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में आप यह भी देख सकते हैं कि ससुराल पहुंचे रिंकू सिंह टीशर्ट और ट्राउज़र में नजर आ रहे हैं। साथ ही गले में सोने की चैन और चेहरे पर मुस्कुराहट लिए क्रिकेटर खुशी-खुशी अपने ससुराल पहुंचे और उनके चेहरे की मुस्कुराहट उनकी खुशी को बयां कर रही हैं। सासू मां के बाद घर में मौजूद बाकी लोग सरोज फैमिली के होने वाले जमाई यानी कि रिंकू सिंह का फूलों से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद आप देख सकते हैं कि एक-एक कर फैमिली के लोग रिंकू सिंह को या यूं कहें कि होने वाले जीजू को गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

वेल, परिवार के लोगों से गुलाम मिलने के बाद क्रिकेटर ब्लश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह की लेडी लव यानी कि प्रिया सरोज एंट्री लेती हैं और खिलखिलाते हुए रिंकू को गुलाब देती हुई नजर आती हैं और तुरंत ही फ्रेम से गायब भी हो जाती हैं। वेल, प्रिया से रोज मिलने के बाद क्रिकेटर रिंकू पूरी तरह से खिलखिला उठते हैं और ब्लश करते हुए भी तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं। वेल, अब यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और यूज़र्स जमकर प्रिया और रिंकू की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। बहरहाल आपको बता दें कि जौनपुर केराकत की विधायक तूफानी सरोज की चार बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी का नाम प्रीति सरोज है और उनकी पति सेलेक्ट टेक्स के जॉइंट कमिश्नर हैं। दूसरी बेटी जिनका नाम विजय लक्ष्मी सरोज है। वह दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रही हैं।

साथ ही तीसरी बेटी प्रियंका सरोज है और चौथी बेटी प्रिया सरोज जो सपा की सांसद है और जल्द ही क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ शादी के बंधन में बनने वाली हैं। साथ ही बेटे की बात करें तो बेटा धनंजय सरोज जो कि इस वक्त लखनऊ में एलएलबी की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही आपको बताते चले कि लखनऊ में ग्रैंड इंगेजमेंट के बाद प्रिया और रिंकू 18 नवंबर को सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। जिसका इंतजार एंटरटेनमेंट फैंस के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को भी है।

Leave a Comment