संजय कपूर के निधन के दो दिन बाद बॉलीवुड गलियारे से एक और बुरी खबर सामने आई है जी हां बड़े पर्दे के शहंशाह यानी कि अमिताभ बच्चन पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट गया है और वजह है बिग बी के करीबी शख्स की दर्दनाक और अचानक निधन बताते चले कि 14 जून यानी कि आज का दिन जलसा में शोक की लहर लेकर आया है और करीबी को खोने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पूरी तरह से टूट गए हैं और करीबी शख्स को खोने पर अमिताभ बच्चन के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इतना ही नहीं वह इस मनहूस खबर पर विश्वास भी नहीं कर पा रहे हैं तो कौन है बिग बी का वो करीबी जिसके यूं अचानक चले जाने से लगा है बच्चन साहब को बड़ा झटका आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं सबसे पहले आपको बता दें इस बुरी खबर की जानकारी खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए दी है।
14 जून की सुबह बिग बी के लिए दर्द तकलीफ और मायूसी लेकर आई और बच्चन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है बता दें कि अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त के जवान बेटे की निधन हो गई है जिससे जलसा में भी मातम छाया हुआ है इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने इमोशनल होते हुए लिखा और आज की सुबह ने मुझे और मेरे परिवार को एक और दुख से भर दिया और दुख भरी खबर लेकर आई हमारे एक बहुत ही प्रिय मित्र ने अपना बेटा खो दिया युवा ऊर्जावान और एकदम अचानक हमारे दोस्त और हम किस दर्द और दुख से गुजर रहे हैं इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती विश्वास करना बहुत कठिन है कि ऐसा हुआ है।
हालांकि आपको बता दें कि बिग बी ने अपने इस पोस्ट में अपने उस करीबी और खास दोस्त के नाम का जिक्र नहीं किया जिसके बेटे का यूं अचानक निधन हो गया है लेकिन अमिताभ बच्चन के इस दर्द भरे पोस्ट को देखने के बाद फैंस परेशान हो रहे हैं और जानने के लिए उतावले भी हो रहे हैं कि आखिरकार बिग बी के किस करीबी दोस्त के परिवार में यह हादसा हुआ है इससे पहले बिग बबी ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर भी अपना रिएक्शन दिया था और एक्स पर भारी दिल के साथ लिखा था एयर इंडिया विमान हादसे पर बहुत दुखी हूं और पश्चाताप से भरा हूं हमारे लोगों के अलावा जिन भी देशों ने अपने नागरिक इस हादसे में खोए उनके साथ मेरी सहानुभूति और सपोर्ट है जिन जिंदगियों को खोया उनके सम्मान में हम एकजुट खड़े हो ट्रांसपेरेंट जांच हो निरंतर स्मरण हो।
बहरहाल प्लेन हादसे पर 24 घंटे बाद रिएक्शन देने की वजह से अमिताभ बच्चन को काफी ट्रोल भी किया जा रहा था लेकिन किसे पता था कि अहमदाबाद हादसे पर रिएक्शन देने के ठीक एक दिन बाद अमिताभ बच्चन को बुरी खबर सुनने को मिलेगी फिलहाल अमिताभ बच्चन गहरे सदमे में हैं और देखना होगा कि करीबी को खोने की पहचान बिग बी कब तक करते हैं।
