अहमदाबाद प्लेन क्रैश: इस एयर होस्टेस के घर पसरा मातम,कुछ सेकेंड्स में हुआ निधन|

ये चीख पुकार उस घर की है जहां एक एयर होस्टेस प्लेन हादसे का शिकार हो गई अपने परिवार से आखिरी कॉल कर अलविदा कह गई दरअसल अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा हुआ अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटना का शिकार हो गया इस हादसे में 265 लोगों की जान गई इस हादसे में एयर इंडिया बोइंग 7878 ड्रीमलाइनर की एयर होस्टेस नगन थोई शर्मा की भी जान चली गई।

महज 22 साल की नगन थोई मणिपुर की थोबल की रहने वाली थी वो एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी नगन थोई 2 साल से एयर इंडिया में काम कर रही थी उसके निधन के बाद से ही परिवार का बुरा हाल है नगनथोई शर्मा के परिवार का यह वीडियो दिल चीर देगा जिसमें वह एल्बम के साथ फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं परिवार के सदस्य बार-बार एल्बम में नगनथोई का फोटो दिखाते नजर आते हैं फिर रोने लगते हैं उनकी निधन की जानकारी सामने आने के बाद ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।

परिजनों ने यह भी बताया है कि नगनथोई शर्मा का बचपन से ही एयर होस्टेस बनने का सपना था लेकिन जैसे ही विमान क्रैश की खबर सामने आई परिजनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई रिपोर्ट्स के अनुसार नगनथोई शर्मा 2023 में एयर होस्टेस में एयर होस्टेस के तौर पर नौकरी मिली थी नगनथोई शर्मा तीन बहनें थी ।

वो अप्रैल 2023 में शामिल हुई थी एयर होस्टेस बनना उसका बहुत बड़ा सपना था वहीं नगनथोई शर्मा की बहन ने भी इस पर बहुत कुछ जानकारी दी है उसने बताया कि इंटरनेट बैन की वजह से हम हमेशा की तरह वीडियो चैट नहीं कर सकते थे लेकिन जब मैं स्कूल में थी तब उसने मुझे मैसेज करके यह बताया था कि वह आज लंदन जा रही है और उससे संपर्क नहीं हो पाएगा उसने यह भी कहा कि वह 15 जून को वापस आएगी मैंने उसे सुरक्षित उड़ान की शुभकामनाएं दी और कहा कि इंटरनेट सेवा फिर से शुरू होने पर हम उससे संपर्क करेंगे।

नगन थोई शर्मा की बहन ने यह भी बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब एक आंटी ने पूछताछ करने के लिए फोन किया एयर होस्टेज नगन थोई की बहन ने बताया कि हमें एक आंटी ने बताया कि एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है मैंने उसे बताया कि नगन थोई ने यह भी कहा कि वो आज लंदन के लिए उड़ान भरेगी।

हमारी आंटी ने फोन करके बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था इसी घटना में उसकी बहन एक्सपायर कर गई।

Leave a Comment