क्या आज का ₹1 करोड़ आने वाले सालों में भी उतनी ही वैल्यू रखेगा। बहुत लोग सोचते हैं कि भविष्य के लिए एक करोड़ काफी है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। बढ़ती महंगाई रुपए की ताकत को धीरे-धीरे कम कर देती है।
अगर आपके पास आज 1 करोड़ है और आप सोच रहे हैं कि 2040 तक यही पैसा बड़े खर्चों के लिए काफी होगा तो यह सोच बदलने की जरूरत है। महंगाई की वजह से आने वाले 15 से 20 सालों में रुपए की वैल्यू काफी बदल जाती है। अब जानते हैं कि 2040 तक 1 करोड़ की असली वैल्यू कितनी रह जाएगी और ऐसा क्यों होता है।
भारत में कई सालों से महंगाई लगभग 5 से सात के बीच रहती है। औसत यदि छह महंगाई माने तो 1 करोड़ की फ्यूचर कॉस्ट करीब 2.39 करोड़ होगी। यानी 2040 में आज के 1 करोड़ की वैल्यू सिर्फ लगभग 40 से 50 लाख बचेगी। मतलब आज जो चीजें आप 1 करोड़ में खरीदते हैं वही चीजें 2024 में खरीदने के लिए 2.39 करोड़ चाहिए होंगे। यानी रुपए की असली वैल्यू महंगाई की वजह से कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर साल चीजों के दाम बढ़ते हैं। खाना, दवा, घर, गाड़ी और बाकी जरूरत की चीजें। जब दाम बढ़ते हैं तो उतने ही पैसों में कम सामान मिलता है।
इसे महंगाई कहते हैं। और अगर हमारी बचत या निवेश महंगाई से तेज ना बढ़े तो भविष्य में पैसा कम पड़ सकता है। अब समझते हैं कि पैसे या रुपए की वैल्यू क्यों घटती है और इससे निपटने के लिए क्या कर सकते हैं हम। महंगाई मतलब चीजों के दाम बढ़ना और रुपए की खरीदने की क्षमता कम होना। बैंक का ब्याज कई बार महंगाई से कम होता है। इसलिए बचत बढ़ नहीं पाती। सही निवेश करना जरूरी है। जैसे स्टॉक, म्यूच्यूल फंड, गोल्ड, रियलस्टेट। लंबे समय में ऐसे निवेश चुने जिनका रिटर्न महंगाई से ज्यादा हो। निवेश को अलग-अलग जगह लगाने से रिस्क भी कम होता है। तो साफ है कि आने वाले 15 से 20 सालों में 1 करोड़ उतना काम नहीं आएगा जितना आज लगता है।
अगर आपके सही समय पर सही इन्वेस्टमेंट नहीं किया। अगर आपने सही समय पर सही इन्वेस्टमेंट नहीं किया तो आपकी बचत भविष्य के लिए खर्च पूरे नहीं कर पाएगी। इसलिए जरूरी है कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग की जाए। महंगाई हमेशा रहेगी लेकिन समझदारी से किया गया निवेश इसे हराने में मदद कर सकता है।
