मैं मेरे जैम परिवार की तरफ से एक करोड़ लाख राजपाल भाई को दे रहा हूं। यह तो बहुत छोटी सी मुसीबत है यार। 15 फरवरी शिवरात्रि आ रही है। प्रण लो सब लोग उस भाई की मदद करो ताकि वह भी शिवरात्रि अपने परिवार के साथ बनाए। एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल जाने के बाद राव इंद्रजीत सिंह का नाम चर्चा में है। उन्होंने 1.11 करोड़ देकर एक्टर की मदद करने का वादा किया है। इंद्रजीत का वीडियो वायरल हुआ।
वह 1.11 करोड़ दान देने का वादा करते हैं। उसके बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि यह शख्स कौन है। राव इंद्रजीत सिंह एक एंटरप्रेन्योरहै। वो म्यूजिक प्रोड्यूसर और म्यूजिक लेबल जेम ट्यून के फाउंडर है जो कि 2006 में इस्टैब्लिश हुआ था। इस लेबल ने कई पॉपुलर पंजाबी और हरियाणवी गानों में पैसे लगाया है। इनके हरियाणवी यूट्यूब चैनल के 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।lवहीं पंजाबी के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
जेम्स ट्यूंस के कई पंजाबी राजस्थानी भक्ति हरियाणवी और जनरल चैनल हैं। इंद्रजीत के Instagram हैंडल पर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखती है। वो शिवजी के भक्त हैं। कई रील्स और फोटोस में उन्हें शिव जी की उपासना में लीन देखा जासकता है। इंद्रजीत वीडियो में राजपाल यादव के लिए कहते हैं। नमस्कार दोस्तों। कल ही शाम को मुझे सोशल मीडिया से पता चला। राजपाल भाई वाला इशू राजपाल यादव जो हमारे कलाकार हैं।
बड़ा दिल को पीड़ा हुई और कितने सच्चे दिल का वो आदमी है। उसने कहा मैं तो जेल जा रहा हूं। मेरे पास देने के लिए पैसे नहीं। एक आदमी की इससे ज्यादा स्पष्टता और सरलता क्या हो सकती है? और जिस राजपाल यादव ने दुनिया को हंसाया है। आज लगभग 100 से 200 फिल्में के बीच में उन्होंने फिल्में की है। फिल्मों में अभिनय किया है। मुझे नहीं लगता कोई एक ऐसीफिल्म होगी राजपाल की जिस जिसमें उसका इतना अहम किरदार है कि मूवी का आधे से ज्यादा आकर्षण राजपाल रहा। चाहे वो भूल भुलैया ले लो। एक वक्त फिल्में आई थी उसमें इतना अच्छा था बोले पानी लाना है। बोले पीने का या नहाने का तो आज वो कलाकार मुसीबत में है। मैंने आज सोनू सूद भाई की भी पोस्ट देखी। उन्होंने भी ये एक कदम उठाया जो बड़ा सराहनीय है। मेरी उनसे बात भी हुई।
कल रात को राजपाल के छोटे भाई से भी मेरी बात हुई। सबसे पहले तो देखिए जितने इस फिल्म जगत के जो लोग हैं, प्रोड्यूसर हैं, डायरेक्टर हैं, उनके सह कलाकार हैं उनकोइसमें आगे आना चाहिए था। 100 फिल्में जिस आदमी ने की है उनके लिए अगर ₹0000 मदद कर देते तो कोई बहुत बड़ी अमाउंट नहीं थी।
फिर भी मैं कहना चाहूंगा 36 बिरादरी को सभी भारतवासियों को आगे आओ। मैं उनके राजकुमार का पर्सनल अकाउंट मैं मेरी पोस्ट में डाल रहा हूं। उनके भाई से जो कल मिला। आप लोग आगे आके उनकी मदद करो। जिसकी जो श्रद्धा है, जिसका जो अपना व्यवस्था है, उस हिसाब से उस आदमी की मदद करो। मैं मेरे जैन परिवार की तरफ से एक करोड़ 11 लाख राजपाल भाई को दे रहा हूं। एक यादव होने के नाते मैं क्योंकि राजपाल यादव है।हमारे यादव बिरादरी का एक बहुत बड़ा कलाकार है। मैं मेरे सभी बंधुओं से ये कहना चाहूंगा कि कृष्ण जी ने मुसीबत के समय गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। ये तो बहुत छोटी सी मुसीबत है यार।
15 फरवरी शिवरात्रि आ रही है। प्रण लो सब लोग उस भाई की मदद करो ताकि वो भी शिवरात्रि अपने परिवार के साथ मनाए। फिर भी मैं यह आश्वासन दिलाता हूं भाभी को, उनके छोटे भाई को, उनके परिवार को अगर दो दिन में, तीन दिन में पूरे पैसों की व्यवस्था नहीं हुई, कितना भी पैसा देना पड़े 14 तारीख को मैं कोर्ट में जमा कराऊंगा ताकि 14 की शाम को शिवरात्रि पर राजपाल भाई अपने परिवारके बीच में हो।
