साल 2003 में विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसके बाद उनके करियर की दिशा हमेशा के लिए बदल गई। कहा जाता है कि उस दौरान विवेक और ऐश्वर्या राय रिलेशनशिप में थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि सलमान ने उन्हें एक ही रात में 40 से ज्यादा बार फोन किया। उन्हें धमकाया। उनके परिवार वालों को लेकर भद्दी बातें कही। इस पॉइंट तक विवेक का करियर अच्छे फॉर्म में चल रहा था। साथिया कंपनी जैसी पॉपुलर फिल्में वह कर चुके थे। लेकिन उस रात के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली। उनके हाथ से प्रोजेक्ट्स जाने लगे। करियर बैठ गया। खुद विवेक ने इस बारे में अब बात की है।
प्रखर गुप्ता को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उस कंट्रोवर्सी के बाद क्या कभी ऐसा महसूस हुआ कि मेरे साथ ही यह सब क्यों हो रहा है? इस पर विवेक कहते हैं, मैं ऐसे पॉइंट पर था जहां भयंकर करियर चल रहा था। कोई मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं था। जो फिल्में साइन की उनमें से भी मुझे निकाला जा रहा था। ऊपर से फोन पर अजीबोगरीब धमकियां आ रही हैं।
कभी आपको धमका रहे हैं, कभी आपकी बहन को धमका रहे हैं। कभी आपकी मां और पिता को धमकाया जा रहा है। यह सब एक तरफ था और दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ भी बर्बाद हो रही थी। मैं मां के सिर में गोद रखकर बहुत रोया। मैं यह कहता रहा कि मैं तो इतना अच्छा इंसान हूं। मेरे साथ यह सब क्यों हो रहा है? बता दें कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कई मौकों पर विवेक ने सलमान से माफी मांगने की कोशिश भी की लेकिन सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया। सलमान अपने इंटरव्यूज में भी विवेक के बारे में बात करने से कतराते ही रहे।
बाकी इन दोनों की आने वाली फिल्मों की बात करें तो विवेक मस्ती फोर में नजर आएंगे। इसे मिलाब जावेरी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
कास्ट में रितेश देशमुख, आफताब शिव दसानी, अरशद वारसी, रूही सिंह, अलनाज़ नौरोजी जैसे नाम हैं। मस्ती 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं सलमान खान फिलहाल बैटल ऑफ गलवान पर काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का लद्दाख वाला शेड्यूल पूरा हुआ है।
उसके बाद अब इसे मुंबई में फिल्माया जाएगा। बैटल ऑफ गलवान को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। बाकी इस खबर में इतना ही। इसे लिखा है हमारे साथी यमन ने। मैं जागृति।